📢 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें. Rukdhan Kurre
🎶 सब्सक्राइब करें – Multitalent Music Studio Subscribe 🔔
Posts

महतारी वंदन' 1000 रूपए नहीं मिला है

 


काम की खबर: आप भी उठाना चाहते हैं 'महतारी वंदन' योजना का लाभ तो ऐसे करें अप्लाई, केवल इन महिलाओं के ही खाते में आएंगे 1 हजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को महतारी वंदन योजना का उद्घाटन किया। महतारी वनादान योजना योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार उन महिला आवेदकों को प्रति माह 1000 रुपये प्रदान करेगी जो विवाहित विधवा और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से आती हैं। इसका लाभ पाने के लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'महतारी वंदन' योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा भाजपा सरकार ने पूरा किया। आज 'महतारी वंदन योजना' के तहत 655 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। आइये जान लेते है कि क्या है यह योजना और इससे किस वर्ग की महिला को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा।

                                    https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

                               https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/antim-suchi

             https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status




किसे मिलेगी ये राशि? कौन है इसका पात्र?

  • छत्तीसगढ़ की महिलाएं जिनकी उम्र 23-60 वर्ष के बीच होगी।
  • आवेदक विवाहित या विधवा होना चाहिए।
  • आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए।
  • केवल वे महिला आवेदक पात्र हैं जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।

कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. सक्रिय मोबाइल नंबर
  5. बैंक खाता पासबुक
  6. आय प्रमाण पत्र

ऑनलाइन के लिए करें ये काम

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आवेदकों के लिए एक Google फॉर्म बनाया है। अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबसे पहले फॉर्म लिंक पर जाएं। फिर आवश्यक जानकारी भरें और अपना आवेदन जमा करें। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, सभी जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा वैरिफाई की जाएगी और वैरिफिकेशन के साथ ही आवेदक योजना के लिए पंजीकृत हो जाएगा।







                                                     https://dbtbharat.gov.in/

DBI    

                                   https://tathya.uidai.gov.in/access/login?role=resident






आपके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, आ जाएंगे पैसे

अकाउंट में नहीं आया पैसा तो करें ये काम

महतारी वंदन योजना के तहत ट्रांसफर किए गए पैसे अगर आपके खाते में नहीं आया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पैसे नहीं आए हं तो सबसे पहले आप ये पता करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। अगर बैंक से आधार लिंक है तो ये भी सुनिश्चित करें कि डीबीटी इनेबल है या नहीं। आप अपने बैंक में जाकर सबसे पहले केवाईसी फॉर्म मांगे। फिर फॉर्म को भरकर एवं पैन आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाकर जमा करें। इसके साथ ही बैंक अधिकारी से बोले कि आपको अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक करवाना है एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाना है। जैसे ही आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक एवं डीबीटी ऑन हो जाएगा, आपके बैंक अकाउंट में महतारी वंदन योजना का पैसा जमा हो जाएगा।



https://pfms.nic.in/SitePages/KnowYourPayment_Dw_NewNew.aspx


DBT का फुल फॉर्म होता है (Direct Benefit Transfer) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर। यह भारत सरकार की ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा किसी भी योजना के तहत आर्थिक सहायता को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाया जाता है। इससे भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है और लाभार्थी को सीधा लाभ पहुंचाया जाता है।


Post a Comment